फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बिजली के खंभे पर लाइन ठीक करने चढ़ा संविदा कर्मी करेंट की चपेट में आया, मौके पर मौत

Sat, 06 Feb 2021 02:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर संविदाकर्मी की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार की दोपहर बिजली के पोल पर लाइन ठीक करने के दौरान एक संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों ने किसी तरह बिजली घर पर सूचना दी, फिर बिजली को काटा गया।

विज्ञापन


वाराणसी में सिगरा स्थित नगर निगम के प्रधान कार्यालय के पास विद्युत पोल पर चढ़ कर संविदा कर्मी रोहित बिंद उर्फ कल्लू (30) मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान लाइन में करेंट आने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिगरा थाने की पुलिस ने संविदा कर्मी के शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

घटना से रोहित के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। वहीं, रोहित के साथी भी उसकी मौत से गम और गुस्से में दिखे। सभी का कहना था कि रोहित शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा था लेकिन न जाने कैसे विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। सभी पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। उधर, परिजनों ने बताया कि शिवपुरवा गांधी चबूतरा निवासी रोहित विवाहित था और दो वर्ष से संविदा कर्मी के तौर पर बिजली विभाग में काम कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें