किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर बचाव राहत दल आसानी से नहीं पहुंच सकेगा। हमने अधिकारियों से कहा था कि वह दरवाजे की ऊंचाई साढ़े चार फीट की जगह छह फीट कर दें। इसके साथ ही वह जो पूरब-पश्चिम दिशा की ओर दरवाजा लगा रहे हैं, उसकी दिशा उत्तर दक्षिण कर देंगे तो श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
हमारा कॉरिडोर निर्माण को लेकर कोई विरोध नहीं है। हम केवल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही दरवाजे को बड़ा करने की बात कह रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को अन्नपूर्णा मंदिर के ठीक सामने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की गली में चल रहे काम को महंत शंकर पुरी ने रुकवा दिया था।