अजय राय पर भी जेल में बंद मुख्तार अपने गुर्गों से हमला करवा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के गवाह सुरक्षा अधिनियम का हवाला देते हुए अजय राय समेत उनके परिवार की मुकम्मल सुरक्षा की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सतीश चौबे, प्रजानाथ शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।