फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन जयदीप आर्य को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Tue, 28 Feb 2023 01:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित चार दिवसीय आयुर्योग एक्सपो का समापन सोमवार को हो गया। आयुर्योग एक्स्पो में आए योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन जयदीप आर्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
जयदीप आर्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित चार दिवसीय आयुर्योग एक्सपो का समापन सोमवार को हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग की पुरातन व्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया है। चिकित्सा जगत में जब भी कोई बात होती है, तब भारत की उपलब्धि पर चर्चा की जाती है।

विज्ञापन


चार दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़े जो भी शोध पत्र आए हैं, उनका मूल्यांकन कर जनता के हित से जुड़ी बातों को अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने हरियाणा योग परिषद के अध्यक्ष जयदीप आर्या को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। जयदीप योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मकसद योग को ओलंपिक में शामिल कराना है।

दूसरी तरफ, आयुर्वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीएचयू आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. केएन द्विवेदी, विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव प्रो. योगश मिश्र. कर्नाटक निवासी डॉ. प्रशांत शेट्टी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। एक्सपो में 20 देशों की 122 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 100 से अधिक शोधपत्र पढ़े गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योग को अनिवार्य विषय बनाने की जरूरत

आयुर्योग एक्स्पो में आए योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा की तरह यूपी में भी योग को अनिवार्य विषय बनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री योगासन को बढ़ावा देने में लगे हैं। जब देश में ओलंपिक खेल होगा, तब योगासन को भी शामिल किया जाएगा। इस विधा में 16 स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें