फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौराहे पर दो लोगों में हो रही थी हाथापाई, पुलिस की जांच में एक निकला पैसे हड़पने का आरोपी

Fri, 01 Mar 2024 04:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के आशापुर चौराहे के पास दो लोगों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस की पूछताछ में एक युवक पैसे हड़पने का आरोपी निकला। उस पर देवरिया में ठगी का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशापुर चौराहे के पास मारपीट कर रहे दो लोगों को पकड़ कर पुलिस सारनाथ थाने ले गई। पूछताछ में सामने आया कि उनमें से एक निवेश के नाम पर पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों के लाखों रुपये हड़पने और ठगी करने का आरोपी है। पुलिस ने बताया कि ठगी के आरोपी का प्रकरण देवरिया से संबंधित है। देवरिया पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हिरासत में लिया गया आरोपी आजमगढ़ के ब्रह्मस्थान का रहने वाला है। वह देवरिया में एक ट्रेडिंग कंपनी चलाता था। लोगों को कम समय में मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया था। कई महीनों से वह देवरिया में कार्यालय बंदकर भागा हुआ था। उसी कंपनी में नौशाद ने भी निवेश किया था। नौशाद को आरोपी आशापुर चौराहा पर मिल गया तो वह उससे पैसा मांगने लगा। मामला हाथापाई तक पहुंच गया तो पुलिस दोनों को थाने ले आई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ यहां किसी ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है और न तहरीर ही दी है।

कई पीड़ित पहुंचे सारनाथ थाने
आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर आशिक सिद्दीकी, अंगद शुक्ला, आशीष द्विवेदी, राजेश चौहान, पंकज चौरसिया, अमनदीप यादव, विक्रांत और अंकित सारनाथ थाने पहुंच गए। सभी ने बताया कि निवेश की गई धनराशि का मुनाफा दो महीने तक उन्हें मिला था। उसके बाद कंपनी का कार्यालय बंद हो गया। कहा कि उन्होंने अपने साथ हुए फ्रॉड की लिखित शिकायत देवरिया जिले की पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें