फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपी समस्याओं की सूची, सीवर व पेयजल की समस्या से लोग त्रस्त

Tue, 24 Aug 2021 08:32 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शाही नाले को बंद करने से बिना बारिश के लोगों के यहां सीवर की समस्या आ रही है। इससे पूरा शहर प्रभावित है। बेनियाबाग इलाके में हर समय सीवर का गंदा पानी जमा रहता है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षदों से बात करते नगर आयुक्त। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर की सीवर, पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्षदों ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने समस्याओं की सूची नगर आयुक्त को सौंपी। बातचीत के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि जिसकी समस्याएं हैं वे सभी लिखित में दें ताकि समय से इसका समाधान कराया जा सके। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि शहर में सीवर और पेयजल की समस्या से लोग त्रस्त हैं जिसे जल्द ठीक कराना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि शाही नाले की सफाई के चलते आम जनता सीवर की समस्या झेल रही है। शाही नाले को बंद करने के चलते बिना बारिश के लोगों के यहां सीवर की समस्या आ रही है। इससे पूरा शहर प्रभावित है। जैतपुरा और छोहरा पर यह समस्या अक्सर रहती है। बेनियाबाग इलाके में हर समय सीवर की समस्या रहती है। इसके अलावा एलईडी लाइट बीच बीच में खराब हो रही है। जिसे दुरुस्त किया जाना चाहिए। 

दूषित पेयजल की आपूर्ति 
कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि दूषित पेयजल आपूर्ति से आम जनता परेशान है। लोगों में जानलेवा बीमारियों का भय बना है।  सफाई चौकियों पर कोई सामान नहीं है। सफाई कार्य नहीं करने वालों को दंड दिया जाए। ठेकेदारों का पेमेंट नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। मुलाकात करने वाले कांग्रेस पार्षदों में हाजी ओकास अंसारी, रमजान अली, अनीसुर्रहमान अंसारी, गुलशन अंसारी, अरशद, सलीम, तुफैला, अफजाल अंसारी, बेलाल अहमद, प्रिंस राय खगोलन, असलम, डॉ. अख्तर अली आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें