फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस ने फिर उठाया अडानी का मुद्दा, सरकार से पूछा- जांच समिति बनाने से क्यों डर रही है भाजपा ?

Thu, 23 Feb 2023 11:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केसरी, राजेश्वर सिंह पटेल तथा राघवेंद्र चौबे ने बुधवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संयुक्त रुप से आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा पर कई सवाल उठाए। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम किसी व्यक्ति के दुनिया के अमीरों की सूची में 609वें से दूसरे स्थान पर पहुंचने के खिलाफ नहीं हैं। हम सरकार द्वारा प्रायोजित निजी एकाधिकारों के खिलाफ हैं। सरकार ने राहुल गांधी के सवालों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भाषण के अंशों को बेशक संसदीय कार्यवाही से हटा दिया हो, लेकिन भारत के लोग सब देख रहे हैं।

विज्ञापन

उक्त बातें प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केसरी, राजेश्वर सिंह पटेल तथा राघवेंद्र चौबे ने बुधवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संयुक्त रुप से आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित हम अडानी के हैं कौन विषय पर प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि सरकार अडानी के मुद्दे पर जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनाने से क्यों डर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें