फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ की सुधरी स्थिति, ज्यादातर की हालत पहले जैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर सुविधाएं बढ़ाने के सीएम के आह्वान के बाद कुछ सीएचसी, पीएचसी की स्थिति सुधरी, लेकिन अभी भी कई ऐसे स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां जांच, विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। लाख प्रयास के बाद अभी तक कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट भी नहीं लगे। इस तरह की स्थिति तब है, जब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर समय-समय पर दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर व्यवस्थाओं को सुधारने का आह्वान किया था। इसके बाद शहर और ग्रामीण इलाकों में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लिया। शुरूआत में उन्होंने यहां का दौरा भी किया, लेकिन अभी कई ऐसे केंद्र हैं, जहां लंबे समय से जनप्रतिनिधि गए ही नहीं हैं।
विज्ञापन

पीएचसी शिवपुर : प्लांट लगा, ट्रांसफार्मर बाकी
शिवपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में ऑक्सीजन प्लांट लग गया है, लेकिन संचालन के लिए ट्रांसफार्मर लगना बाकी है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के वार्डों में हर बेड तक ऑक्सीजन मिल सके, इसके लिए पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रामाकांत ने बताया कि जल्द ही सभी कार्य पूरे होंगे। फिलहाल मरीजों की सुविधा के लिए जरूरी सभी जांच कराई जा रही है।
सीएचसी मिसिरपुर : टेक्नीशियन न होने से जांच ठप
रोहनिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर को रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने गोद लिया है। यहां ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही हर बेड तक पाइपलाइन बिछ गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर बी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। ऑर्थोपेडिक भी नहीं हैं। केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ है। लैब टेक्नीशियन नहीं होने से कोई जांच नहीं हो पाती है। हर दिन ओपीडी, टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी बड़ागांव : विशेष परिवर्तन नहीं
बड़ागांव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी को मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने गोद लिया है। यहां की स्थिति में बहुत सुधार नहीं है। ऑक्सीजन प्लांट भी नहीं लग सका है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि वर्तमान में डॉक्टरों की संख्या दो है। कुछ विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।
सीएचसी गंगापुर : आपूर्ति व्यवस्था बाकी
पिंडरा। सीएचसी गंगापुर को पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने गोद लिया है। 30 बेड वाली सीएचसी पर आईसीयू के दो समेत कुल 12 बेड बच्चों के लिए हैं। यहां ऑक्सीजन प्लांट तो लग चुका है, लेकिन आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिए बिजली के कार्य नहीं शुरू हो पाए हैं।
कोट
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से ऑक्सीजन प्लांट लगाने, हर बेड तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य करने को कहा गया है। विभाग की ओर से मॉनीटरिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें