फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संगीत कार्यशाला 'धुन' का समापन, कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने मोहा जन मन

Wed, 01 May 2024 09:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: कोलकाता से आईं प्रशिक्षिका डॉ. देबोश्री रॉय चक्रबर्ती ने सुगम संगीत की प्रस्तुतियां दी, जिसमें गीत-ग़ज़ल व भजन शामिल थे। डॉ. जयश्री रॉय ने वॉयलिन पर सुगम संगीत की धुन बजाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका रीता प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
कार्यशाला के उद्घाटन के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत परिषद के सचिव विनोद अग्निहोत्री, मुख्य अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के निर्देशक डॉ. राजेश गौतम व प्रशिक्षिकाएं डॉ. जयश्री रॉय एवं डॉ. देबोश्री रॉय चक्रबर्ती ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

विज्ञापन


स्वागत भाषण के रूप में आवर्तन की सचिव डॉ. सुचरिता गुप्ता ने आए हुए अथितियों एवं दर्शकों का स्वागत किया व इस सुगम संगीत कार्यशाला का उद्देश्य सभी को बताया। इसी कड़ी में डॉ. राजेश गौतम का स्वागत व सम्मान किया गया व उनका परिचय दिया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि कला जीवन में व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। संगीत एक ऐसी विधा है, जिनमें संवेदनशील मानव रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि कला, कलाकार को जीवन जीने की शैली सीखाती है।
विज्ञापन


प्रतीक संस्थान की संस्थापिका डॉ. अल्पना राय चौधुरी ने आशीर्वचन से सभी को संबोधित किया। तत्पश्चात गणेश भजन 'जय गणेश गणनाथ दयानिधि' के साथ संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद समूह गायन के रूप में मीरा भजन प्रस्तुत किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें