Varanasi News: इस वाद में लार्ड विश्वेश्वर के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने ज्ञानवापी में बंद पड़े अन्य तहखानों और खंडहरों और मुख्य गुंबद के नीचे की भी राडार पद्धति से एएसआई से सर्वें कराने के आवेदन पर सुनवाई होनी है ताकि वर्षों पुरानी मंदिर की स्थिति स्पष्ट हो सके।
ज्ञानवापी से जुड़े वर्ष 1991 में दाखिल प्राचीन लार्ड विश्वेश्वर वाद में मुश्ताक अहमद की ओर से पक्षकार बनने के लिए दाखिल आवेदन पर सिविल जज सीनियर डिवीजन फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार सिंह की अदालत में गुरुवार को आदेश आ सकता है।
विज्ञापन
इस मामले में पिछले तारीख पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दो मई को आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित रख लिया था। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है, जिसे 6 माह में वाद को निस्तारित करने का आदेश है।