फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हर हाल में पूरा करें घाटों की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली के मद्देनजर नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने अस्सी से राजघाट के बीच निरीक्षण के दौरान हर हाल में बृहस्पतिवार तक सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नदी से सटी सभी गलियों एवं घाटों पर रात-दिन नियमित ढंग से झाड़ू लगवाने और घाटों को धुलवाने तथा प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने पूरी टीम के साथ राजघाट से अस्सी घाट तक निरीक्षण करके साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें हर घाटों पर साफ-सफाई होती मिली। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह को हर घाट पर जरूरत के हिसाब से छोटे-बड़े डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। एक्सीएन व आलोक प्रभारी अजय राम व आलोक अधीक्षक केके गुप्ता को हर घाट की ओर आने वाली सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। घाट किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों व खराब नावों को हटाने का भी निर्देश दिया। प्रमुख घाटों पर घाटों के नाम के साथ प्रवेश द्वार बनाने का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त को कुछ घाटों पर गंदगी भी दिखी जिसे साफ कराने का निर्देश सफाई एजेंसी के प्रतिनिधि को दिया। नगर आयुक्त ने देव दीपावली पर उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था व नागरिक सुविधाओं के लिए सभी घाटों पर नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्देश एनएसए को दिया। जीएम जलकल को निर्देश दिया कि घाटों से लगी किसी भी गलियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या न हो, इसके लिए सभी चैंबरों की सफाई करा ली जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को देर शाम को भी जमीनी हकीकत के लिए एक बार घाटों का मुआयना करने को कहा। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर मोईनुद्दीन के अलावा अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें