फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up chunav 2022:  विधानसभावार फोन नंबर पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत 

Tue, 15 Feb 2022 12:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को अधिकारियाें संग बैठक कर उन्हें विधानसभावार निगरानी करते रहने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में नामांकन के बाद अब वाराणसी प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को अधिकारियाें संग बैठक कर उन्हें विधानसभावार निगरानी करते रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही फोन नंबर भी सभी विधानसभा वार जारी किया गया है, जहां लोग चुनाव संबंधी जानकारी देने के साथ ही इससे जुड़ी शिकायत भी की जा सकेगी। 

विज्ञापन


कैंपस कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने लाइजनिंग अफसरों, पीएसओ, आब्जर्वर सहित अन्य लोगों को जरूरी निर्देश दिए। आब्जर्वर को सभी आवश्यक जानकारी देने के लिए संबंधित विधानसभा के आरओ  एआरओ व सीओ के संपर्क में रहना होगा। इसके साथ ही बूथों से संबंधित जानकारी, रूट मैप, संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर मोबाइल नंबर भी साथ रखना होगा। 

Trending Videos

इन नंबरों पर कर सकेंगे फोन 

विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी की आठ विधानसभा के लिए फोन नंबर जारी कर दिये गये हैं। जिस पर चुनाव संबंधी जानकारी और शिकायत की जा सकेगी। इसमें पिंडरा विधानसभा 0542- 2509203, अजगरा के लिए 0542-2509204, शिवपुर के लिए 0542-2509207, रोहनिया और शहर उत्तरी के लिए 0542-2509200 नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही शहर दक्षिणी और कैंटोंमेंट के लिये 0542-2509202, सेवापुरी के लिए 0542-2509208 टेलीफोन नंबर जारी हुआ है। 
विज्ञापन

आजीवन कारावास दिलवाने में वाराणसी प्रथम

अभियोजन के मामले में देश में वाराणसी को प्रथम स्थान मिला है। ई -प्रासिक्यूशन (अभियोजन) के पोर्टल पर आई प्रवष्टियों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। भारत सरकार की ओर से वाराणसी के अभियोजन विभाग को ट्राफी मिली है।

संयुक्त निदेशक अभियोजन और अभियोजक की ओर से जिलाधिकारी के समक्ष ट्राफी प्रस्तुत की गई। संयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा कराने में वाराणसी उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। वर्ष 2021 के निर्णयों के आधार पर हुई चयन प्रक्रिया में चीफ जस्टिस आफ इंडिया सहित उच्चतम न्यायालय के चार जजों सहित 20 न्यायमूर्तियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें