फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: BJP के राज्यमंत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ आयोग में शिकायत, विवादित बयानबाजी का आरोप

Fri, 03 May 2024 03:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया है। जिसके लिए इनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन
Ajay Rai - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह 'अलगू' के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। यह शिकायत युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता विकास सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


विकास सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के आरोप लगाया है कि विगत दिनों प्रदेश सरकार में बतौर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी मीडिया में दिया गया था। जिसमें उन्होंने अजय राय को हत्यारा जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर संबोधित किया था।

इसी प्रकार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह 'अलगू' ने भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ किया था। इन लोगों के अमर्यादित बयानबाजी को मीडिया ने भी प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से उक्त अमर्यादित और अशोभनीय बयानबाजी के बाबत दोनों भाजपा नेताओं़ राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह 'अलगू' के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें