फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मचा कोहराम, पहुंचे परिजन; फिर

Fri, 03 May 2024 02:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शहर में ड्राइवर का काम कर रहे पति घर पहुंचा तो इसकी सूचना पुलिस व मृतका के मायके वालों को दी गई। फिर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे परिजनों ने पंखे के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव में विवाहिता ने साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सुनीता (30) पत्नी दिलीप के मौत की जानकारी तब हुई जह मृतका की 6 वर्षीय पुत्री साक्षी स्कूल से घर लौटी। दरवाजा खटखटाया लेकिन खुला नहीं। बच्ची परिवार के अन्य कमरों में खेलने लगी। कुछ देर बाद रसोई गैस वाला गैस सिलेंडर लेकर पहुंचा तो भी खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। 

इस पर अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना पति दिलीप को दी। मायका पक्ष के लोगों ने किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।

सूत्रों की मानें तो मृतका की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। बीच में पति दिलीप के साथ वह मुंबई चली गई थी, जहां एक महिला से उसकी दोस्ती हो गई थी। इसे लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष जंसा वैद्यनाथ सिंह ने कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक मौत का सही कारण पता नहीं चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें