फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कमेंट पड़ी भारी : महिला कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई शिकायत, युवक ने भी लगाया आरोप; हुई पंचायत

Sun, 15 Sep 2024 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महिला कांग्रेस नेता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे रोशनी कुशल जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। लालपुर-पांडेयपुर थाने में कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल ने शिकायत पत्र देकर राजेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी करता है। मना करने पर वह गाली देने लगा। 

विज्ञापन




कहा कि समझाने के बावजूद राजेश सोशल मीडिया वॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता है। इससे तंग आकर मैं राजेश के घर पहुंची तो वह गाली-गलौच करने लगा। हाथापाई भी होने लगी। इससे तंग आकर महिला कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ थाने पर पहुंची और शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, थाने बुलाए जाने पर आरोपी राजेश सिंह ने कहा कि महिला कांग्रेस नेता ने घर पर पहुंचकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। खबर लिखे जाने तक थाने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत होती रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें