उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई साजिश को देश के साथ साजिश बताते हुए कहा कि देशवासी साजिशकर्ताओं को माफ नहीं करेंगे। जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी हम सभी सुरक्षित रहेंगे। लेकिन कुछ लोग इसमे सेंध लगाना चाहते हैं। जिसका प्रमाण बुधवार को पंजाब में हुए साजिश के रूप में देशवासियों के सामने आ चुका है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई है। भक्तों की संख्या और सुविधा को देखते हुए धाम क्षेत्र में क्राउड मैनेजमेंट लागू किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ धाम में प्रेस वार्ता करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का कोरोना प्रबंधन पूरी दुनिया में अव्वल रहा है। जिसको पूरी दुनिया में सराहा गया। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका वैज्ञानिकों ने जताई है। कोरोना का नया म्यूटेंट ओमिक्रॉन बहुत खतरनाक नहीं है। इसका संक्रमण तो तीव्र है लेकिन यह वायरल फीवर की तरह ही है। बावजूद इसके सतर्कता बरतकर ही हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीत सकते हैं।
हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिन्होंने मुफ्त वैक्सीन लगवाई है। पांच लाख से अधिक युवाओं को वैक्सीन लग चुकी है। प्रदेश में 20 करोड़ 75 लाख लोगों का वैक्सीन लगा चुके हैं। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन सुरक्षा कवच है और सतर्कता व सावधानी भी जरूरी है।
घबराने की जरूरत नहीं है और 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो सकते हैं। होम आइसोलेशन में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। प्रदेश भर में निगरानी समितियों को सतर्क किया गया है और पीएम के मार्गदर्शन में हम कोरोना को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।