फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन के अंदर दूसरी बार: नौ को वाराणसी आएंगे सीएम योगी, मोदी@20 पुस्तक पर प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

Wed, 07 Sep 2022 04:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ सितंबर को वाराणसी आएंगे। 15 दिन के अंदर उनकी ये दूसरी काशी यात्री होगी। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष के सफलतम कार्यकाल व प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ सितंबर को संवाद करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अपराह्न चार बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी 20 ड्रीम्स मीट डिलिवरी पुस्तक का विमोचन 11 मई 2022 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया गया था। लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफर को रेखांकित करने वाली यह पुस्तक मोदी@20 विमोचन के दो दिन के अंदर ही अमेजन पर बेस्ट सेलर पुस्तकों की सूची में शामिल हो गई। 

28 जुलाई को ही होना था ये कार्यक्रम
बेस्ट सेलर मोदी@20 में विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर काम करने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी से साथ अपने अनुभवों को साझा किया है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल लेखक अमीश त्रिपाठी, हाल तक इंफोसिस फाउंडेशन की प्रमुख रही सुधा मूर्ति और उद्योग पति उदय कोटक के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 28 जुलाई को होना था, जो अपरिहार्य कारणों से टल गया था। अब यह कार्यक्रम आगामी 9 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें