फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: सीएम योगी बोले- अपनी ज्ञान शक्ति को जनशक्ति में बदलें, यूपी के तकनीकी विकास में आपकी जरूरत

Tue, 30 Jun 2026 10:08 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी बीएचयू के संस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि संस्थान के शोध पत्र, स्टार्टअप्स, पेटेंट और नवाचार भारत की ज्ञान शक्ति को जन शक्ति के रूप में बदलते हुए राष्ट्र का निर्माण करने में अपना योगदान देंगे।
 
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के संस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के तकनीकी विकास के लिए हमें आपके अनुसंधान और विशेषज्ञता की जरूरत है। यूपी को विकसित बनाने में ऊर्जा, स्मार्ट मोबिलिटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल डिवाइस, रक्षा विनिर्माण और हाईटेक तकनीक क्षेत्रों में लगातार आपके योगदान की जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े थे और अपना संबोधन दे रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि उन्हें आशा है कि संस्थान के शोध पत्र, स्टार्टअप्स, पेटेंट और नवाचार भारत की ज्ञान शक्ति को जन शक्ति के रूप में बदलते हुए राष्ट्र का निर्माण करने में अपना योगदान देंगे। आईआईटी बीएचयू की ओर से प्रस्तावित एग्रीटेक बिजनेस पार्क पर सीएम योगी ने कहा कि ये पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि, डिजिटल मार्केटिंग, कृषि स्टार्टअप और कृषि आधारित उद्योगों से जोड़ेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि यह परिसर ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, कृषि और समाज के संगम का राष्ट्रीय मंच बन गया है। एक ही परिसर में स्टार्टअप, उद्योग प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, किसान और युवा विद्यार्थियों की सहभागिता उत्तर प्रदेश की नई विकास संस्कृति का प्रतीक है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई, रोबोटिक्स और क्वांटम कंप्यूटिंग को मिल रही गति
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, एग्रीटेक, बायोटेक और डीपटेक जैसे क्षेत्र उत्तर प्रदेश को नई गति दे रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने उच्च शिक्षा संस्थानों को नवाचार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और आईआईटी के निदेशक प्रो. अमित पात्रा सहित पूर्व छात्रों, वैज्ञानिकों, उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्टार्टअप उद्यमियों और किसानों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें