फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अजय राय की पत्नी बोलीं- सरकार ने किया हाउस अरेस्ट, पति की जान को खतरा

Tue, 30 Jun 2026 09:53 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: राम मंदिर जाने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया। इसे लेकर उनकी पत्नी ने कहा कि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर अपनी बात रखने से पहले अजय राय को हाउस अरेस्ट किया गया। कहा कि पति की जान को खतरा है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पत्नी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की जान को खतरा है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर प्रकरण को लेकर अपनी बात रखने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अजय राय अयोध्या पहुंचे थे और प्रभु श्रीराम के दर्शन के बाद राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात रखने वाले थे। आरोप है कि सोमवार देर रात पुलिस उनके ठहरने के स्थान पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। इससे साफ है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

अजय राय की पत्नी ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष के नेताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आधी रात को पुलिस पहुंची, उससे परिवार की चिंता बढ़ गई है और उन्हें आशंका है कि उनके पति की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Monsoon 2026: बादलों से घिरी काशी, 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा तापमान, फिर भी उमस; 8 डिग्री तक गिर सकता है पारा

विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अजय राय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का अधिकार है। यदि सरकार सवालों से बचने के लिए इस तरह की कार्रवाई करेगी तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।

हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें