फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बोले सीएम: साकार हो रही एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना, तीसरी लहर से लड़ने को तैयार प्रदेश

Mon, 25 Oct 2021 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मेंहदीगंज में जनसभा को भी संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत के नए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने का नया अभियान शुरू हो गया है। उनसे पहले प्रधानमंत्री ने पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
मेहंदीगंज में आयोजित जनसभा में बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी के लिए 5189 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं की सौगत दी। उन्होंने मेंहदीगंज में जनसभा को भी संबोधित किया। उनसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। बाबा विश्वनाथ की धरती और तथागत की प्रथम उपदेश स्थली से देश को स्वास्थ्य मिशन की सौगात मिली है। इससे भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर वैश्विक होगा। पीएम के नेतृत्व में सात सालों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में महामारी से भारत की जंग को दुनिया ने देखा और सराहा। उस कालखंड में जीवन और जीविका को बचाने की चुनौती थी। देश व प्रदेश की जनता को मुफ्त में राशन और वैक्सीन दी गई। आज प्रधानमंत्री ने पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का शुभारंभ किया है। यह नए भारत के नए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने का नया अभियान है।

कोरोना का पहला मामला जब उत्तर प्रदेश में मिला था, तब उस दौरान 26 जिले ऐसे थे जहां एक भी आईसीयू बेड और जांच की सुविधा तक नहीं थी। पीएम के मार्गदर्शन में हम लोगों ने कार्य किया और 75 जिलों में आईसीयू बेड और जांच लैब स्थापित करने में सफलता मिली। आज प्रदेश में रोजाना चार लाख कोविड टेस्ट करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश पूरी तरह से ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है। आज पांच सौ से अधिक आक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुके हैं। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें