दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर ले रहे हैं समीक्षा बैठक। वाराणसी जिले के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद।
सीएम योगी वाराणसी पहुंच चुके हैं। इस बार सीएम का वाराणसी दौरा अतिव्यस्त है। दौरे के प्रथम दिन सीएम अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। समीक्षा बैठक जारी है, बैठक के बाद सीएम वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और रात्रि में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे ।
विज्ञापन
दूसरे दिन सीएम सुबह बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करेंगे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। पीएम के 74 वें जन्मदिन पर 74 किलो लड्डू वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे इसके साथ ही दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत करेंगे।
पीएम के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी सीएम भाग लेंगे और कटिंग मेमोरियल जाएंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। क्यूआर कोड से कूड़ा उठाने व किराए का नए सिस्टम का उद्घाटन के साथ नवीन योजनाओं की शुरूआत भी करेंगे ।