फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साधु वेशधारी की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Sep 2024 06:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के चेतगंज चौराहा के समीप सोमवार को शराब ठेके के बाहर साधु वेशधारी पप्पू से कुछ किशोरों की कहासुनी हुई। विवाद में किशोरों के ईंट-पत्थर से हमले में पप्पू की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृत साधु वेशधारी की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala varanasi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चेतगंज में साधु वेशधारी पप्पू (45) की ईंट पत्थर से हमला कर सोमवार को हत्या कर दी गई। घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पप्पू की कुछ किशोरों के साथ कहासुनी हुई। जिसके बाद किशोरों ने गुस्से में ईंट-पत्थर से पप्पू पर हमला कर दिया। आनन फानन पप्पू को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


घटना के बाद चेतगंज थाने की पुलिस ने चार किशोरों को हिरासत में लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि किशोरों से पूछताछ कर घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। सभी किशोर बेनियाबाग की मलिन बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें