फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सीएम योगी: सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर गए आश्रम, काशी विश्वनाथ धाम के भी किए दर्शन

Sat, 16 Nov 2024 12:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के ओरियाना अस्पताल में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी से मुलाकात की। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन को उच्चस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को देखने अस्पताल पहुंचे। परिजनों व चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि दादा की चिकित्सा व्यवस्था में कोई कमी न रहने पाए ओर उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को सुबह काल भैरव के मंदिर पहुंचे। कालभैरव की आरती, दर्शन और पूजन किया। इसके बाद वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी को देखने पहुंचे। पूर्व विधायक की स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही सीएम ने उच्चस्तरीय चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री सतुआ बाबा आश्रम के लिए रवाना हो गए। 



मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम में मुख्यमंत्री ने सतुआ बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महामंडलेश्वर संतोष दास ने अपने गुरु की 12वीं पुण्यतिथि पर होने वाले आयोजन के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आश्रम में बटुकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सांसद रवि किशन, अंबरीष सिंह भोला उपस्थित रहे।

बच्ची को उठा लिया गोद में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कॉरिडोर में अपनी मां की गोद में खेल रही एक बच्ची को देख अचानक रुक गए। सीएम ने बच्ची को प्यार करते हुए गोद में उठा लिया।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री पहुचे बनकटी हनुमान मंदिर 

बनकटी हनुमान मंदिर में पूजन करते केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर में शनिवार की सुबह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेनापति हनुमान की आरती उतारी और राम दरबार में शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। मंदिर प्रबंधन की तरफ से उन्हें माला-प्रसाद भेंट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें