बुलडोजर पर बैठकर सभा में पहुंचे भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला।
बिना भेदभाव के दिया जा रहा है लाभ
सीएम योगी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। इसको लेकर भी सपा को पीड़ा हो रही है। समाजवादी पार्टी लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। सपा शासन में रोज कोई न कोई नया घोटाला होता था। विकास कार्यों से उन लोगों का कोई लेना देना नहीं था। भाजपा के साढ़े सात साल के शासन में हर वर्ग को सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उज्ज्वला योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त गैस सिलिंडर, मुफ्त खाद्यान्न योजना, विधवा, वृद्ध और दिव्यांग पेंशन हो या फिर शौचालय और बिजली बिल माफ करने की योजना हो सबका लाभ बिना किसी भेदभाव के जनता को दिया जा रहा है।
सीएम योगी की सभा में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
गंगा एक्सप्रेस वे से कम हो जाएगी मेरठ की दूरी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस वे हाईवे प्रयागराज से होकर गुजर रहा है। इसके माध्यम से पांच से छह घंटे में प्रयागराज से मेरठ पहुंच सकते हैं और वहां से कुछ ही देर में दिल्ली पहुंच जाएंगे।