सीएम योगी ने राधिका से पूछा कि बेटा आप किस क्लास में पढ़ती हो? इसपर राधिका ने भी चेहरे पर मुस्कान लिए बताया कि मैं कक्षा चार में पढ़ती हूं। वहीं बगल में खड़े तीन साल के मानव ने सीएम को प्रणाम किया। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेब से टॉफी निकाल दोनों बच्चों को दिया और उन्हें पढ़-लिख कर देश का नाम रोशन करने के लिए कहा।
इसके बाद सीएम सड़क की ओर बढ़े तो मंदिर परिक्षेत्र में खड़े लोगों ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। सीएम ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और काशी विश्वनाथ धाम की ओर रवाना हो गए।