मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिर्जापुर जिले के मंडलीय अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर भवन और कोविड-19 अस्पताल का लोकार्पण किया। एनआइसी के कमरे में ऑनलाइन लोकार्पण के समय विधायक रत्नाकर मिश्रा, विधायक सुचिस्मिता सुशील कुमार पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद मंडलीय स्थल परिसर में बने ट्रामा सेंटर भवन के पास विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उद्धघाटन किया। ट्रामा सेंटर लेवल-2 अस्पताल में इस समय 5 मरीज भर्ती हैं।