फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi in Varanasi: VIP मार्ग और कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन, ड्रोन पर प्रतिबंध; भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर

Tue, 07 Jul 2026 05:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाई जोन घोषित करते हुए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया है। अधिकारियों को सतर्क रहकर सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Yogi in Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर वीआईपी मार्ग और कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। निजी ड्रोन सहित अन्य उड़ने वाली वस्तुओं के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार देर शाम अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए कैंप कार्यालय में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्ग के आसपास के संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की सहायता से लगातार निगरानी की जाएगी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी लोगों को सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। 

विज्ञापन

महिलाओं की जांच केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं का सूक्ष्म आकलन कर संभावित खतरों और चुनौतियों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा भीड़ प्रबंधन के दौरान ''नो टच पॉलिसी'' का कड़ाई से पालन करने को कहा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए कार्यक्रम स्थल के पास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वीआईपी मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखा जाएगा तथा किसी भी वाहन को वहां रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन

वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात बनाए रखने के लिए पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी ढंग से लागू की जाएगी। जाम की स्थिति से बचाव के लिए लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग के माध्यम से उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई जाएंगी। उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले बेहतर टर्नआउट के साथ ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने तथा आमजन के साथ विनम्र, शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया। 

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें