घटना देखकर पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।
रेस्क्यू टीम ने रस्सी और सीढ़ी की मदद से कुएं में उतरकर तलाश शुरू की। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ के जवानों ने भूरेलाल का शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का परिवार छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।