फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी दौरे पर पंचक्रोशी यात्रा कर सकते हैं सीएम योगी, तैयारियां शुरू

Mon, 04 Jun 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
छह जून को सीएम के आगमन की प्रारंभिक सूचना जिला प्रशासन के पास आई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह जून को काशी के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम की प्रारंभिक सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। प्रशासन के साथ ही भाजपा ने सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित दौरे में यहां पंचक्रोशी यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले कांग्रेस की ओर से पंचक्रोशी यात्रा कर आम जन सुविधाओं की बदहाली का मसला उठाया गया था। कई बड़े कांग्रेसी नेता इस यात्रा में शामिल हुए थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी के जवाब में मुख्यमंत्री के पंचक्रोशी यात्रा करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

सीएम के साथ काशी के साधु-संत भी यात्रा में शामिल होें। इसके जरिए उन्हें भी जवाब देने का प्रयास होगा जो श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर को लेकर भाजपा के खिलाफ माहौल खड़ा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने पंचक्रोशी तीर्थ पथ का कायाकल्प कराने की घोषणा की थी। इस लिहाज से भी उनके पंचक्रोशी यात्रा पर जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि प्रशासन या फिर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें