मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। शनिवार की देर शाम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी के घर पर शोक संवेदना प्रकट करने जाएंगे। इसके अलावा विकास कार्यों की समीक्षा और परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। रविवार को वे वापस जाएंगे।
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे सुदामापुर स्थित राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. नीलकंठ तिवारी के घर जाएंगे।
बीते 24 सितंबर को उनकी माता लाली देवी का देहांत हो गया था। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को मुख्यमंत्री परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसमें लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर, रमना एसटीपी, बीएचयू एमसीएच विंग सहित अन्य परियोजनाओं को देखेंगे।