ऑक्सीजन एक्सप्रेस, एयरफोर्स बना मददगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली वेब की तुलना में दूसरी वेब अधिक तेज है। इसमें तेजी से संक्रमण फैलने से लोगों में भय भी हो गया था। उधर अस्पतालों में ऑक्सीजन की डिमांड और बेड की डिमांड भी तेजी से बढ़ी। बेड बढ़ाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से न केवल ऑक्सीजन एक्सप्रेस बल्कि एयर फोर्स की मदद से एयरफोर्स के विमानों का भी उपयोग किया गया। मेडिकल कॉलेज में भी खुद के संसाधनों का भी प्रयोग किया गया, जिसकी वजह से ऑक्सीजन की किल्लत को दूर किया गया। यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में एक हजार मैट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
टीकाकरण के लिए आगे आने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महामारी का मुकाबला मजबूती से कर रही है। इसके लिए हर स्तर पर संसाधन भी बढ़ाए जा रहे हैं। टीकाकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो स्वदेशी वैक्सीन अभी फिलहाल लग रही है और तीसरी वैक्सीन के लिए भी सहमति मिल गई है। यूपी में 45 से अधिक उम्र के 1.37 करोड़ को वैक्सीन दी जा चुकी है जबकि 18 से अधिक उम्र वाले भी एक लाख से अधिक लोग टीका लगवा चुके है। उन्होंने बताया कि सभी को टिके के लिए आगे आना चाहिए। आसानी से टीकाकरण किया जा सके इसके लिए 4500 अधिक केंद्र भी टीकाकरण के बनाए गए हैं।
अस्थायी अस्पताल से होगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि 750 बेड के डीआरडीओ की मदद से बनाये गए अस्थायी अस्पताल से वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों के लोगो को बड़ी राहत होगी। यहां आर्मी मेडिकल कोर के साथ ही बीएचयू, स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा अन्य संसाधनों को समन्वय स्थापित कर मुहैया कराया जाएगा।