वाराणसी में लोकार्पण शिलान्यास कार्य में 181 पंचायत भवन का लोकार्पण और 178 पंचायत भवनों का शिलान्यास के साथ ही 699 ग्राम पंचायतों में 160 सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया है। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वाराणसी में हुए लोकार्पण-शिलान्यास
वाराणसी जनपद के विकास खंड आराजीलाइन में 117, बड़ागांव में 80, चिरईगांव में 76, चोलापुर में 89, हरहुआ में 79, काशी विद्यापीठ में 67, पिंडरा में 104 तथा सेवापुरी में 87 सहित कुल 699 सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। आराजीलाइन विकास खंड में 27, बड़ागांव में 19, चिरईगांव में 18, चोलापुर में 27, हरहुआ में 24, काशी विद्यापीठ में 14, पिंडरा में 35 तथा सेवापुरी में 17 सहित कुल 181 भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश के 7053.45 करोड़ रुपये की लागत के 75696 सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास का वृहद कार्यक्रम संपन्न हुआ।