फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में सीएम का अधिकारियों को निर्देश, सभी परियोजनाओं को फरवरी तक करें पूरा

Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ सीएम योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरवरी तक सभी परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही वाराणसी में चल रही विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की भी समीक्षा कर ली जाए। अगर कोई परियोजना समय से पूरी नहीं दिख रही है तो उसे तेजी लाकर पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को देखने के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार को ऐढ़े पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों शहर की व्यवस्थाओं के लेकर जवाब भी तलब किए। यातायात व्यवस्था और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने शहर को आकर्षक तरीके से सजाए जाने के साथ-साथ सड़कों एवं नालियों को दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी योजना बनाई जाए कि प्रवासी मेहमानों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी नहीं हो। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि सभी कार्य समय से पूर्ण करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के विधि न्याय युवा कल्याण खेल एवं सूचना राज्य मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

फडणवीस ने किया काशी दर्शन 

देवेंद्र फणनवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार काशी पहुंचे देवेंद्र फडणवीस ने मंदिरों में दर्शन, पूजन करने के बाद महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र संग नौका विहार कर काशी दर्शन किया। गुरुवार देर शाम सरोजा पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरजीत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

फडणवीस की काशी यात्रा को लेकर अमरजीत ने दो दिन बनारस प्रवास किया। उन्होंने पहले काशी के लोगों से संवाद कर देवेंद्र फडणवीस की उपलब्धियां गिनाई और फिर प्रशासनिक-राजनीतिक सूझबूझ की जानकारी दी।

यूपी व महाराष्ट्र सरकार के बीच एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना के तहत सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए हुए अनुबंध के तहत गीत रामायण के समारोह को लेकर फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बनारस में लोगों के साथ बैठक भी की।

इसी का परिणाम रहा कि फडणवीस के सामने योगी आदित्यनाथ ने अमरजीत मिश्र की प्रशंसा की और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। अमरजीत महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के नेता तो हैं ही, मराठी व उत्तर भारतीय संस्कृति के बीच की एक जबरदस्त कड़ी भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें