फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनताः जिंदा रहते इलाज को तरसाया, मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए 

Sat, 12 Jan 2019 12:16 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला अस्पताल और पुलिस विभाग की संवेदनहीनता का खामियाजा पिछले सात दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव झेल रहा है। एक वर्ष से अधिक समय से जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात युवक की चार जनवरी को मौत हो गई।

 

पोस्टमार्टम के इंतजार में मोर्चरी हाउस में पड़ा शव पिछले सात दिनों से बेकद्री झेल रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कोरम पूरा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस को लाश सौंप दी लेकिन पुलिस न जाने क्यों अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास थी।

विज्ञापन

 

जिला अस्पताल के रिकार्ड के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति को घायलावस्था में सितंबर 2017 को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसके पैर में गंभीर चोट लगी थी और पैर सड़ गया था। जिस समय से उसको अस्पताल में भर्ती हुआ था।
 

उस समय भी उसे अस्पताल में इलाज के लिए तरसाया गया था। सेप्टिक से पीड़ित युवक की अस्पताल प्रशासन ने काफी उपेक्षा की और उसे एक कमरे में छोड़ दिया गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसकी सुध ली और उसकी मरहत पट्टी की लेकिन कोई भी उसका जानने वाला अस्पताल नहीं पहुंचा। अस्पताल के कर्मचारी ही उसकी देखभाल कर रहे थे।

विज्ञापन

 

एक वर्ष तक पीड़ा झेल रहे अज्ञात व्यक्ति की चार जनवरी को मौत हो गई लेकिन उसकी उपेक्षा खत्म नहीं हो सकी। उसकी मौत के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों ने औपचारिकता पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रिपोर्ट शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। बावजूद इसके अब तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। काफी दिनों तक शव मोर्चरी में रहने की वजह से बदबू कर रहा है।

विज्ञापन

पता लगाया जा रहा कि पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ

एसपीसिटी/प्रभारी एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। इस बात का पता लगाया जा रहा कि अब तक पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ। इसके पीछे किसकी लापरवाही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें