फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल आएंगे सीएम, मोबाइल अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
---सभी केंद्र---
विज्ञापन

कल आएंगे सीएम, मोबाइल अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
- देर रात निर्माण एवं विकास कार्यों का लेंगे जायजा
- काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का होगा निशुल्क इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवरात्र के पहले दिन रविवार को करेंगे। जबकि वह शनिवार को ही काशी आ जाएंगे। रात में निरीक्षण और बैठक कर निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे गोरखपुर रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन की पुष्टि कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने की है।
मंडलायुक्त ने बताया कि अभी केवल आगमन की सूचना आई है, कार्यक्रम का डिटेल नहीं आया है। सूत्रों की मानें तो मंदिर परिसर में मोबाइल अस्पताल का ढांचा पहुंच चुका है। अस्पताल भवन बनने तक मोबाइल हॉस्पिटल के जरिए श्रद्धालुओं को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम में अस्पताल कासंचालन नयति ग्रुप करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन के अनुसार, ज्ञानवापी मार्ग के पास खाली कराए गए कारमाइकल लाइब्रेरी के भूखंड पर एल आकार में अस्पताल के निर्माण और संचालन की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें ओपीडी और भर्ती कर इलाज की सुविधा होगी। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवा समेत जीवन रक्षक संसाधानों से युक्त एंबुलेंस भी उपलब्ध होगी। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों और कर्मचारियों का अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें