फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 20 हजार रुपये की खातिर दोस्तों ने ही की थी कपड़ा शोरूम के कैशियर की हत्या, पाइप से घोंटा था गला

Fri, 30 Jul 2021 04:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत  मुरारा निवासी रवि मौर्या (26) मलदहिया के सीवी मार्ट शोरूम में कैशियर था। उसका शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा थाना के माधोपुर में कपड़ा शोरूम के कैशियर रवि मौर्य की हत्या उसके दो खास दोस्तों ने महज 20 हजार रुपये के लिए की थी। बीते सोमवार शाम नशे की गोली खिलाने के बाद रवि मौर्य जब बेहोश हुआ तो दोस्तों ने पाइप से गला दबाकर और हाथ में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा था। इसके बाद रवि का मोबाइल और एटीएम-पासवर्ड लेकर भाग निकले थे। हत्यारोपी दोस्तों को मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत मुरारा निवासी रवि मौर्य का शव बृहस्पतिवार को उसके किराए के कमरे से बरामद हुआ था। दुर्गंध उठने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई थी। डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि मंडुवाडीह शिवदासपुर निवासी मनोज गुप्ता और जगतगंज का रहने वाला दीपक कुमार प्रजापति ने ही रवि की हत्या की है।

गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि पैसे की जरूरत थी और रवि से मांग किया तो वह आनाकानी करने लगा। इसी बीच सोमवार शाम को पहुंचे तो पता चला कि रवि की प्रेमिका ने रवि के खाते में 20 हजार रुपये भेजे हैं। आरोपी मनोज ने बताया कि खास दोस्त होने के चलते रवि के मोबाइल का पासवर्ड और एटीएम पिन नंबर आदि की पूरी जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी के एटीएम से 20 हजार रुपये निकालने की योजना बनी। लगा कि रवि ऐसे पैसे नहीं देगा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। रवि के पास एटीएम और मोबाइल लेकर भाग निकले। रथयात्रा चौराहे के पास एटीएम से 20 हजार निकाला गया। 

जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र स्थित मुरारा निवासी रवि मौर्या (26) मलदहिया के सीवी मार्ट शोरूम में कैशियर के पद पर कार्यरत था और माधोपुर में एक मकान में किराएदार था। परिवारजनों ने बताया कि दो भाइयों में बड़े रवि का नवंबर में प्रेम विवाह होने वाला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें