फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख रुपये से 32 बड़े नालों की सफाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम की ओर 70 लाख रुपये से शहर के 32 बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। मुख्य अभियंता मोइननुद्दीन ने बताया कि मानसून आने से पूर्व सभी नालों की सफाई पूरी करा ली जाएगी। सभी बड़े नालों की सफाई के साथ सिल्ट भी उठवाई जा रही है। नालों की सफाई के लिए सभी गैंग को लगाया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि जिस समय यातायात का दबाव कम हो उस समय सफाई कराई जाए ताकि किसी प्रकार की दिक्कत आम जनता को न होने पाए।
विज्ञापन

उधर महापौर मृदुला जायसवाल और नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने हर हाल में मई में सफाई का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। सिल्ट निकालकर सड़क किनारे रखे जाने के बारे में मुख्य अभियंता ने बताया कि सिल्ट काफी गीला होता है, जिसे तत्काल उठाया नहीं जा सकता है। इस नाते कुछ देर छोड़ा जाता है। सूखने के बाद ही उठाकर गाड़ियों में लादकर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें