फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वार्डों में सीवर ओवरफ्लो होने से पार्षदों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वार्डों में सीवर ओवरफ्लो से परेशान जनता की तकलीफ जानने के बाद तीन पार्षदों ने मंगलवार को धरना शुरू कर दिया है। शाही नाले की सफाई के दौरान सलेमपुरा, ओंकालेश्वर और छित्तनपुरा वार्ड में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खड़ी हो गई है। इस समस्या को लेकर दो वार्डों के पार्षद साजिद अंसारी, बबलू शाह और एक वार्ड के पार्षद पति ने धरना दिया। जल निगम की ओर से तीन दिन का मौका मांगने पर पार्षदों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

पार्षद साजिद अंसारी ने कहा कि जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके बर्मन ने फोन पर कहा कि तीन दिन मौका दीजिए। इस दौरान जो टूटी सीवर, पानी और जल निकासी की लाइनें हैं। उन्हें दुरुस्त कराएंगे। साथ ही गड्ढे को दुरुस्त कराएंगे। उधर पार्षद साजिया खान के पति मुमताज खान ने कहा कि जब से जल निगम के लोगों के हाथ में शाही नाले की सफाई का काम आया है। तब से दिक्कत बढ़ी है। पार्षद बबलू शाह ने कहा कि जल निगम के अधिकारी फोन करने पर जल्दी सुनते नहीं हैं। यही रवैया रहेगा तो आने वाले दिनों में और भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें