मुख्यालय भेजी जाती है जांच रिपोर्ट
प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि एसटीपी से ट्रीट होकर निकलने वाले पानी की जांच की जाती है। इसमें प्रति दस लीटर में 10 बायो केमिकल ऑक्सीसन की डिमांड होनी चाहिए। अभी 10 से अधिक बीओडी आता है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाती है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके रंजन ने बताया कि, वरुणा किनारे एसटीपी का निर्माण होना है। इजराइल की टीम के साथ चर्चा हुई है। वे अपनी तकनीक यहां साझा करेंगे। सफाई कार्य में उन्होंने सहयोग की बात की है। इस संबंध में शासन प्रशासन को रिपोर्ट दी गई है।