फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष अध्यापकों को अनुपस्थित बच्चों का रखना होगा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में कक्षा अध्यापकों को डायरी बनानी होगी। इस डायरी में विद्यार्थियों का डाटा रखा जाएगा। वह रोजाना विद्यार्थियों की उपस्थिति लेंगे, जो विद्यार्थी अनुपस्थित रहेंगे, उनके अभिभावक से फोन पर बात कर नहीं आने की वजह डायरी में लिखेंगे। अगर कोई विद्यार्थी एक दिन से अधिक अनुपस्थित रहता है तो कक्षा अध्यापक अभिभावक से संपर्क कर अनुपस्थिति से संबंधित प्रार्थना पत्र मंगवाकर रखेंगे, जिसे निरीक्षण के समय खंड शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक को दिखाना होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों को नामांकित करने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं। अभिभावकों को बच्चों को नामांकित कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली जा रही है। साथ ही नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर भी जोर दिया जा रहा है।
बीएसए राकेश सिंह ने विद्यालयों में नई व्यवस्था लागू की है। सभी विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा का एक कक्षा अध्यापक होगा, जो प्रत्येक कार्य दिवस में संबंधित कक्षा अध्यापक विद्यार्थियों की उपस्थिति लेंगे। बीएसए ने शिक्षकों को निर्देशित किया है कि कक्षा अध्यापक ड्राप आउट विद्यार्थियों की सही संख्या और उनका विवरण अपने पास अपडेट रखें। इसके अलावा हर महीने कम से कम दो बार अभिभावक शिक्षक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें