फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडी थर्सडे कल, प्रभु यीशु शिष्यों संग करेंगे अंतिम भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गिरजाघरों में गुड फ्राइडे से ठीक पहले बृहस्पतिवार को ‘मांडी थर्सडे’ या ‘होली थर्सडे’ पर पद प्रक्षालन और पुरोहित अभिषेक के साथ विशेष प्रार्थना होगी। मुख्य आयोजन सेंट मेरीज महागिरजाघर में होंगे। इसके साथ ही ईस्टर के तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी। बृहस्पतिवार को मांडी थर्सडे के बाद शुक्रवार को गुड़ फ्राइडे के आयोजन होंगे। गिरजाघरों में पुण्य बृहस्पतिवार व गुड फ्राइडे की तैयारी अभी से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

छावनी स्थित लाल चर्च में पुरोहित संजय दान के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना का अभ्यास किया जा रहा है। गिरजाघरों में शाम को युवाओं की टोलियां विशेष प्रार्थना की तैयारी और अभ्यास कर रही है। मैत्री भवन के निदेशक फादर फिलिप डेनिस ने बताया कि मांडी थर्सडे को भगवान यीशु यरूशलम पहुंचे थे, जहां उनके दुख भोग की शुरुआत हुई थी। 12 शिष्यों के पैरों को धोने के बाद उन्होंने फलों का दिव्य रस और मीठी रोटी बांटी थी। उनके साथ अंतिम भोज भी किया था।
बिशप धोएंगे 12 शिष्यों के पैर
मांडी थर्सडे पर बिशप यूजीन जोसेफ परंपरा के अनुरूप 12 शिष्यों के पैर धोएंगे। कैथोलिक चर्च इस दिन को परम प्रसाद और पुरोहिताई के रूप में भी मनाते हैं। सेंट मेरीज महागिरजाघर में शाम को पद प्रक्षालन शुरू होगा।
विज्ञापन

ईस्टर पर निकलेगा भव्य जुलूस
गुड फ्राइडे पर सूली पर चढ़ाने जाने के तीसरे दिन ईस्टर संडे को मसीही अनुयायी जुलूस निकालेंगे। सेंट मेरीज महागिरजाघर से निकलने वाला जुलूस अपने परंपरागत रूट से होता हुआ सेंट मेरीज चर्च पहुंचेगा। जुलूस में झांकियों के अलावा नगर के अलग-अलग चर्चों के लोग शामिल रहेंगे। इस दिन कैथेड्रल में प्रभु वचनों की झांकी भी सजेगी। वहीं, लाल चर्च, सेंट थॉमस चर्च सहित अन्य चर्चों में भी आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें