दो श्रेणियों की सीटों का निर्धारित किराया
आईआरसीटीसी द्वारा इस पैकेज में उच्च श्रेणी की आरामदेह सुविधाएं दे रहा है। फर्स्ट एसी श्रेणी के पैकेज की कीमत 29,950 रुपये प्रति व्यक्ति और द्वितीय श्रेणी पैकेज की कीमत 24,500 रुपए प्रति यात्री शुल्क निर्धारित की गई है।
यात्रियों को यह सुविधाएं भी मिलेंगी
पैकेज मूल्य में एसी श्रेणी में ट्रेन यात्रा में यात्रियों को एसी होटल में ठहराने की व्यवस्था दी गई है। इसके साथ शाकाहारी शुद्ध भोजन, एसी वाहनों में सभी दर्शनीय स्थलों के दर्शन यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी ट्यूर मैनेजरों के साथ ट्यूर स्कॉर्ट एवं गाइड जैसी सेवाएं आदि सम्मिलित की गई है। यात्रा के दौरान सुरक्षित और आवश्यक स्वास्थ्य सावधानियों का ध्यान रखा जाएगा। सभी यात्रियों को पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है।