शिक्षकों ने बताया की पांच शिक्षकों की हेलमेट भी ब्लाक परिसर से गायब हो गई। हाथापाई की जानकारी जब खंड शिक्षा अधिकारी को हुई तो उन्होंने समझाबुझाकर शिक्षकों को शांत कराया लेकिन शिक्षक काशी विद्यापीठ ब्लॉक पर कामकाज करने को राजी न हुए। इसके बाद सभी शिक्षकों को अपने साथ लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी केशरीपुर चले गये जहां शिक्षकों ने कोविड कंट्रोल रुम की ड्यूटी शुरू किया।
उत्तप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष सनतकुमार सिंह और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने पुरी घटना की लिखित रुप से जिलाधिकारी से शिकायत की है। चेतावनी दी है कि अगर इस तरह का कोई भी बैठक खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर होता है तो शिक्षक इसमें भाग नहीं लेंगे।