फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फरमाइशी गाने पर महिला को नचाने को लेकर भिड़े घराती व बराती, पिटाई से एक की मौत

Thu, 13 Feb 2020 11:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गांव में बुधवार की रात आई बरात में नर्तकी को फरमाइशी गानों पर नचाने को लेकर घराती व बारातियों में हुई वर्चस्व की लड़ाई में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार उससा गांव में सुरेश चौहान की लड़की की शादी थी। बरात नगरा थाना क्षेत्र के खपटही गांव से आई थी। बरातियों द्वारा भोजन करने के बाद डीजे पर नर्तकी को नचाने को लेकर घराती और बरातियों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें निमंत्रण पर आए गांव के ओमप्रकाश राम उम्र 28 वर्ष पुत्र दिनेश राम की बरातियों द्वारा पिटाई कर देने के कारण मौके पर मौत हो गई।

इसके बाद भी बरातियों का तांडव नहीं रुका। उन्होंने प्रद्युम्न चौहान के घर में घुसकर उसको भी बुरी तरीके से मारा। उसका इलाज मऊ के फातिमा अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं मौके पर अभी भी तनाव की स्थिति बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें