फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब जाने का देख रहे हैं सपना तो ये खबर जरूर पढ़ लें, कंपनी मालिक ने युवक को बनाया बंधक

Thu, 13 Feb 2020 10:41 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
 मईल थाना क्षेत्र के धरमेर महलिया गांव के युवक को सऊदी अरब में उसके मालिक ने बंधक बना लिया है। उसके दो रिश्तेदार मालिक के 8500 रियाल अर्थात 153000 रुपये लेकर देवरिया भाग आए हैं। मालिक रुपये वापस करने के बाद ही युवक को छोड़ने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


उसने युवक की उसके परिवार वालों से बात भी कराई है। रुपये लेकर भाग आने वाला एक व्यक्ति रकम लौटाने को तैयार है, जबकि दूसरा इंकार कर रहा है। ऐसे बुधवार को पीड़ित की पत्नी थाने पहुंची और तहरीर देकर दूसरे व्यक्ति से रुपये वापस कराने की गुहार लगाई।

धरमेर महलिया गांव निवासी बेबी देवी ने तहरीर में कहा है कि खुखुंदू के महुई श्रीकांत के रुस्तमपुर मोहल्ले के रहने वाले दो रिश्तेदारों के साथ उसका पति हरिनाथ राजभर सऊदी अरब गए थे। चार साल से वह वहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। एक माह पूर्व दोनों रिश्तेदार मालिक को झांसा देकर 8500 रियाल लेकर देवरिया भाग आए।
विज्ञापन


इसके बाद मालिक ने हरिनाथ को बंधक बना लिया। एक माह तक फोन नहीं आने पर  शंका हुई। एक दिन मालिक ने फोन कराकर रुपये की मांग की। हरिनाथ ने पत्नी को आपबीती बताई और रुपये वापस कराने को कहा। इसके बाद परिवार के लोग रुस्तमपुर गांव पहुंचे।

मामला बढ़ता देख एक रिश्तेदार ने अपने हिस्से की रकम धीरे-धीरे देने की बात स्वीकार कर ली, जबकि दूसरा भागते फिर रहा है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर आरोपियों से रकम वापस कराई जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें