फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के दरोगा का शव घर पहुंचते ही नम हुईं परिजनों और ग्रामीणों की आंखें

Tue, 30 Jun 2020 12:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
मृतक सीआईएसएफ जवान (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विरसा मुंडा एयरपोर्ट हिनू रांची (झारखंड) में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के सहायक उपनिरीक्षक राजनारायन का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह गाजीपुर में उनके घर पहुंचा। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण गमगीन हो गए। परिजन शव यात्रा लेकर श्मशान घाट पहुंचे। सशस्त्र सलामी के बाद उनको अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरताली निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक राजनारायन की मौत 28 जून की दोपहर हो गई। वह तैनाती स्थल पर ड्यूटी के बाद कमरे पर जा रहे थे, तभी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।

मंगलवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल रांची के सब-इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार मुख्य आरक्षी हबीब अहमद के नेतृत्व में उनके पैतृक घर सकरताली पहुंचा। जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अफिम फैक्ट्री यूनिट ने अपने नायब दरोगा के सम्मान में सशस्त्र सलामी दी। नायब दारोगा राजनारायन की अंत्येष्टि सुबह ही श्मशान घाट पर कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें