फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHS : एडमिशन से पहले पढ़ लें ये खबर..., संविदा स्टाफ को कोटा, सीट बचने के बाद बाहरी को मौका; ऐसे करें आवेदन

Sat, 15 Feb 2025 09:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

CHS Admission 2025 : सेंट्रल हिन्दू स्कूल में प्रोफेसरों और स्थाई कर्मचारियों के बच्चों को आरक्षण मिलेगा। इसके बाद बाहरी लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने नियमावली भी जारी की है।
विज्ञापन
सीएचएस की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CHS Admission Form 2025-26 : पहली बार बीएचयू के स्थाई कर्मचारियों की तरह से संविदा, प्रति नियुक्ति और आउटसोर्सिंग स्टाफ के बच्चों को भी सेंट्रल हिंदू स्कूल और रणवीर विद्यालय के  एडमिशन में कोटा मिलेगा।

विज्ञापन


इस प्राथमिकता के लिए विभागाध्यक्ष से सहमति लेनी होगी। सबसे पहले बीएचयू के स्थाई कर्मचारियों और उसके बाद इन केटेगरी के बच्चाें को प्रवेश दिया जाएगा। उनके बाद खाली रहने पर ही बाहरी अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। 

सबसे ज्यादा 100 फीसदी कोटा सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (सीएचजीएस) में एलकेजी (बाल वाटिका-2) में मिलेगा। इसमें कुल 120 सीटें हैं। बरकछा में नर्सरी और रणवीर में कक्षा एक की 40 सीटों, सीएचबीएस और सीएचजीएस में 50 फीसदी का कोटा होगा। 
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में 2012 से पहले नियुक्त प्रोफेसरों और स्थाई कर्मचारियों के बच्चों को सीएचएस एडमिशन में आरक्षण मिलेगा।

4-5 साल के बच्चों को मिलेगा एलकेजी में प्रवेश
  • सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में एलकेजी (बाल वाटिका-2) क्लास में प्रवेश की उम्र कम से कम 4-5 साल हो। 31 मार्च 2020 से पहले और 2021 के बाद का जन्म नहीं होना चाहिए। बरकछा कैंपस में नर्सरी के लिए 5-6 साल के बच्चों को एडमिशन मिलेगा। 31 मार्च 2019 से पहले और 2020 के बाद पैदा बच्चों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक में 6 -8 साल तक के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। 31 मार्च 2017 से पहले और 2019 के बाद का नहीं होगा। 
  • सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र 10 से 12 साल तक होनी चाहिए।

तीन चरणों में होगा एडमिशन
  • ई-लॉटरी का पहला चरण - दिव्यांग वर्ग अस्थि बाधित अभ्यर्थियों का तीन फीसदी सीटों पर लॉटरी किया जाएगा। बाकी सीटों के लिए ई-लॉटरी किया जाएगा। 
  • दूसरा चरण - एससी-एसटी, ओबीसी और नॉन क्रीमी लेयर को प्रवेश दिया जाएगा। 
  • तीसरा चरण - अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एडमिशन दिया जाएगा। हर एक चरण की वेटिंग लिस्ट अलग-अलग होगी।
विज्ञापन

त्रुटि मिली तो वेटिंग लिस्ट वालों को मिलेगा प्रवेश
ई-लॉटरी पूरी होने के बाद आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है तो प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट से अगले अभ्यर्थी को प्रवेश दे दिया जाएगा। सीएचएस की ओर से कहा गया है कि इस बार प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। सभी चारों कोर्स के लिए कॉलेज में ऑफलाइन फॉर्म नहीं मिल रहे हैं। सिर्फ www.bhuonline.in पर ही आवेदन करने की जानकारी दी गई है। जिस पर एडमिशन की पूरी डिटेल दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें