फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये का फ्राड करने वाले चिटफंड कंपनी के एजेंट के खिलाफ मुकदमा, जेल भेजा

Tue, 29 Aug 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लाखों रुपये जमा कराने और फिर कहने के बावजूद भुगतान न करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोलकाता स्थित चिटफंड कंपनी प्रयाग ग्रुप एंड कंपनीज के एजेंट भुल्लनपुर निवासी कैलाशनाथ वर्मा को सोमवार को पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि कैलाश नाथ ने लाखों रुपये जमा कराए लेकिन जब भुगतान की बारी आई तो वह आनाकानी करने लगा। कैलाश नाथ के माध्यम से रुपये जमा करने वाली महिलाओं ने भुगतान न होने पर पुलिस से शिकायत की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भुल्लनपुर निवासी एजेंट कैलाश नाथ वर्मा के घर पर रविवार को क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने हंगामा किया था। हंगामा कर रही लालमणि गुप्ता, बेचना देवी, अद्वितीय वर्मा, सन्नो देवी, सुनीता देवी, चंदा देवी, पूजा, विमला, संगीता आदि का आरोप था कि कैलाश ने वर्ष 2016 तक उनसे पैसा जमा कराया लेकिन अब भुगतान करने की बात पर बहाने बनाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया और कैलाश के साथ सभी को थाने ले जाया गया। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कैलाशनाथ को जेल भेजा गया है। तफ्तीश के दौरान यदि अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश आए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चिटफंड, बीसी, सट्टे का जगह-जगह खेल

शिवपुर थाने में बीते दिनों एक दरोगा की पत्नी मंशा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि साकेत नगर के जय सिंह ने बीसी (एक तरह का सट्टा) में उनका रुपया निवेश कराया था। मंशा के लगभग आठ लाख रुपये और कई अन्य लोगों के रुपये लेकर जय गायब हो गया है। कुछ इसी तरह का गोरखधंधा चिटफंड, बीसी और सट्टे के नाम पर शहर के कई हिस्सों में चल रहा है। रुपये वापस न मिलने पर कुछ लोग हिम्मत कर थाने पहुंचते हैं तो पुलिस उन्हें चुप करा देती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें