फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बाइक पर बैठी मां की गोद से छिटक कर सड़क पर गिरा मासूम, मौत; पिता को झपकी लगने पर हुई दुर्घटना

Tue, 11 Jun 2024 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चे कहीं जा रहे थे। इस दौरान बाइक की कुएं के जगत से टक्कर हुई। जिसमें मां की गोद में बैठा मासूम छिटक कर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के हाजीपुर बाजार में एक बाइक कुएं की जगत से जा टकराई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी मां की गोद से मासूम छिटक कर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दंपती का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


यह है मामला
शिवपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुर निवासी रोहित अपनी बेटी-बेटे और पत्नी पूजा देवी के साथ बाइक से परानापट्टी स्थित अपने ससुराल जा रहा था। छह वर्षीय बेटी बाइक पर रोहित के आगे बैठी थी, जबकि तीन वर्षीय ऋषभ अपनी मां की गोद में बैठा था। चारों हाजीपुर बाजार पहुंचे थे कि रोहित को झपकी लग गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कुएं की जगत से जा टकराई। 

टक्कर से ऋषभ मां की गोद से छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल ऋषभ को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही, बाइक से गिरने के कारण रोहित, उसकी पत्नी और बच्ची को मामूली चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें