फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana: काशी में 25 हजार घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल में मिलेगी राहत

Tue, 11 Jun 2024 09:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

 PM Surya Ghar Yojana : पीएम सूर्य घर योजना के तहत वाराणसी में 25 हजार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगेंगे। अब तक यहां कुल 3685 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप स्थापित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता जुड़ रहे हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम यानी डिस्कॉम में पांच लाख और वाराणसी में 25 हजार घरों की छतों पर इसके तहत सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 10 किलोवाट क्षमता तक के प्लांट के लिए टेक्निकल फिजिबिलिटी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। बिजली निगम का कहना है कि इससे बिजली बिल में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत डिस्कॉम में 26,884 एवं वाराणसी में 13,008 प्रोजेक्ट की टेक्निकल फिजिबिलिटी अनुमोदित की जा चुकी है। अब तक वाराणसी में कुल 3685 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप स्थापित किया जा चुका है। इससे प्रतिदिन औसत 14.740 युनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। प्रति किलोवाट 45,000 रुपये सब्सिडी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें